मुख्यमंत्री घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जिलाधिकारी सख्त, दिए निर्देश


पौड़ी। पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि घोषणाओं से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डीपीआर, आगणन एवं अन्य तकनीकी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। थलीसैंण पार्किंग निर्माण, कोटद्वार के विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों और चहारदीवारी निर्माण सहित कई विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। कोटद्वार-पौड़ी हेली सेवा योजना की समीक्षा के दौरान चयनित भूमि का प्राक्कलन जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जनहित और विकास को गति देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!