राम राज्याभिषेक के साथ ऐतिहासिक रामलीला का भव्य समापन


टिहरी। वर्ष 1952 से निरंतर आयोजित की जा रही नई टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला का समापन भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राम राज्याभिषेक के भव्य मंचन के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिवस पर श्रीराम और हनुमान जी के बीच प्रेम, समर्पण और भक्ति से जुड़े भावपूर्ण प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों के सशक्त अभिनय की खूब सराहना हुई।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ 11 दिवसीय धार्मिक यज्ञ की पूर्णाहुति भी संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने लोककल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। समापन समारोह में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रामलीला जैसी सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर बल देते हुए अगले वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अंतिम मंचन का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!