चमोली में पीएमजीएसवाई कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में पीएमजीएसवाई के तहत आपदा प्रभावित सड़कों और पुलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्स्थापन, लंबित परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं और दूरस्थ गांवों में आवागमन सुचारू रखना प्राथमिकता हो।
उन्होंने कहा कि दोष दायित्व अवधि वाली सड़कों की मरम्मत संबंधित ठेकेदारों से तत्काल कराई जाए। निजमुल्ला, गौणा, पाणा, हेलंग-उर्गम, हेलंग-डुमक और सलूड-डूंगरा मार्गों सहित अन्य परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया।
