चमोली में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, कांग्रेस के मदन लोहानी और भाजपा के अनिल किशोर सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
