टिहरी में ढाबे में लगी आग, फायर सर्विस ने पाया काबू


टिहरी गढ़वाल। पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास एक ढाबे में लगी आग पर फायर सर्विस ने समय रहते काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया। घटना सोमवार सुबह गैस सिलेंडर बदलते समय कमर्शियल सिलेंडर में आग लगने से हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संयोगवश वहां से गुजर रही नरेंद्रनगर फायर यूनिट ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया और स्थिति नियंत्रित कर ली। हादसे में घायल नविता और प्रमोद कुमार को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश रेफर किया गया। फायर सर्विस और पुलिस की तत्परता से संभावित जनहानि टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!