पदोन्नत कर्मियों का सम्मान, एसएसपी ने लगाए स्टार

टिहरी। पुलिस कार्यालय टिहरी गढ़वाल में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में हेड कांस्टेबल से एडिशनल सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत कर्मियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का विस्तार है और इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी व अनुशासन के साथ निभाना चाहिए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल में समर्पण और मेहनत का हमेशा सम्मान होता है। इस आयोजन से पदोन्नत कर्मियों का मनोबल बढ़ा और पूरे पुलिस परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
