टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता व स्क्रीनिंग शिविर आयोजित


पौड़ी। जनपद में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने उच्च जोखिम वाले गांवों में जागरूकता और एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए। पौड़ी ब्लॉक के ल्वाली, गग्वाडा, डांग, तमलाग, सुमेरपुर और नौटियाल गांवों में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम ने संदिग्ध मरीजों की पहचान कर आगे जांच के लिए प्रेरित किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनय कुमार त्यागी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक जांच सुविधा पहुंचाना है। शिविर में 32 एक्स-रे और 4 स्पूटम सैंपल लिए गए, जबकि 24 मार्च से अब तक 4708 टीबी एक्स-रे किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!