पुलिस ने साइबर ठगी का किया खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार


पौड़ी। कोटद्वार में फर्जी चालान लिंक भेजकर 1.20 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। पीड़ित जीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चालान संबंधी मैसेज में मिले लिंक को डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से रकम कट गई। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक सोलंकी निवासी अहमदाबाद की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी के मोबाइल नंबर से फ्लिपकार्ट एप के जरिए पीड़ित के खाते से लेनदेन हुआ था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!