भाजपा की बैठक में हुआ विकास और संगठन मजबूती पर मंथन


श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें विकास कार्यों, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों को गति देना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जिला महामंत्री गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!