एचपीवी वैक्सीन अभियान को गति देने के लिए जिला टास्क फोर्स को दिए निर्देश


उत्तरकाशी। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, पंचायतीराज, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. पांगती ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को वर्ष 2026 से सरकारी अस्पतालों में एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क दी जा रही है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है। जिले में लगभग 3000 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है, लेकिन अब तक प्रगति धीमी रहने पर चिंता जताई गई। इस पर अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए। अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में नियमित सत्र, वीडियो संदेश, सोशल मीडिया प्रचार और जन-जागरूकता बैठकों के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक रविवार को सभी अस्पतालों में “पिंक डे” के रूप में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!