होटल की टॉप फ्लोर में लगी आग, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा


पौड़ी। लक्ष्मणझूला क्षेत्र के बैराज रोड स्थित एक होटल के टॉप फ्लोर में आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़े हादसे को टाल दिया। 2 मई 2026 को थाना लक्ष्मणझूला के माध्यम से सूचना मिलने पर फायर यूनिट प्रभारी भूपेश त्यागी के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
होटल के ऊपरी तल पर रखे सामान में लगी आग तेजी से फैल रही थी। टीम ने मिनी वाटर टेंडर और होजरील की सहायता से तत्काल आग पर काबू पाया और कुछ ही समय में पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से आग अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। फायर टीम में भूपेश त्यागी, मो. आजम, नरेश शर्मा और गणेश सिंह शामिल रहे। प्रशासन ने टीम की तत्परता की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!