यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों का स्थलीय निरीक्षण किया। सोनप्रयाग में पार्किंग व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए वाहनों को क्रमबद्ध ढंग से खड़ा करने और भीड़भाड़ के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। गौरीकुंड में तप्त कुंड की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों से संवाद कर यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार और नियमों के पालन पर जोर दिया गया। प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ यात्रा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!