आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की मांगें सीएम तक पहुंचीं

देवप्रयाग। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन वृद्धि और कटौती प्रस्ताव को रोकने की मांग उठाई गई।
साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के लिए निश्चित मानदेय और नियमितीकरण की मांग भी रखी गई। विधायक ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को स्थायित्व और उचित पारिश्रमिक मिलना चाहिए तथा सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया।
