संवेदनशील मार्गों पर बढ़ेगी सुरक्षा, दुर्घटना रोकथाम को लेकर प्रशासन सख्त

टिहरी। हालिया सड़क हादसों को देखते हुए जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक कर संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। चंबादृउत्तरकाशी मार्ग पर भूस्खलन उपचार, जेसीबी तैनाती और सूची साझा करने को कहा गया। चंबादृनैल मार्ग पर पैरापेट निर्माण के साथ क्रैश बैरियर लगाने की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन ने ढलान वाले मार्गों पर रंबल स्ट्रिप्स, स्पीड साइन बोर्ड और ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने पर जोर दिया। चारधाम यात्रा के दौरान रात्रि यात्रा से बचने और सुबह 4 बजे के बाद यात्रा शुरू करने की सलाह दी गई। साथ ही वाहनों की फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस जांच और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
