ऋण योजनाओं की समीक्षा कर डीएम ने शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) बैठक में विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सीडी रेशियो और वित्तीय समावेशन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सरकार प्रायोजित ऋण योजनाओं में आ रही समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण किया जाए। ऋण आवेदनों के निरस्तीकरण पर स्पष्ट कारण न देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एनआरएलएम के तहत आय बढ़ाने, केसीसी वितरण में तेजी लाने और योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। बैंक अधिकारियों को सीडी रेशियो सुधारने और लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!