कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक बैठक में कानून-व्यवस्था, राजस्व कार्यों और आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर विशेष निगरानी रखने और अभियोजन व पुलिस के समन्वय से मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करने तथा शस्त्र अधिनियम, आबकारी और कोटपा से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया। पॉक्सो और एनडीपीएस से संबंधित मामलों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों को सतर्क रहकर पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!