डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कृषि, उद्यान और गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के खसरा-खतौनी का ऑनलाइन सर्वे एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि प्रमाण पत्र समयबद्ध तरीके से जारी किए जाएं और सीएचसी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर अनियमितताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आपदा प्रबंधन को लेकर उन्होंने संवेदनशील और जलभराव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने तथा मानसून से पूर्व नालों व जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!