हरिद्वार में सीवरेज कार्य के बाद 417 मीटर सड़क पुनर्निर्माण पूरा


हरिद्वार। शहर में सीवरेज कार्य के कारण खोदी गई सड़कों से जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है। एक दिन में पैकेज-01 और पैकेज-02 के तहत कुल 417 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया।
परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल के अनुसार पैकेज-01 में इंडस्ट्रियल एरिया में 220 मीटर बिटुमिनस रोड का कार्य पूर्ण हुआ। वहीं पैकेज-02 में गणपतिधाम फेस-3, द्वारका विहार और त्रिलोक नगर में कुल 197 मीटर सीसी रोड निर्माण पूरा किया गया। चारधाम यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत दिन-रात कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!