प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार अवसर


रुद्रप्रयाग। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरसेटी रुद्रप्रयाग में 10 दिवसीय यात्रा एवं पर्यटक गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उद्घाटन करते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनूप सिंह ने स्वरोजगार शुरू करने वाले युवाओं को ऋण सुविधा देने की बात कही। विशेषज्ञों ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में गाइड की मांग तेजी से बढ़ रही है। प्रशिक्षण में युवाओं को गाइडिंग, संवाद, आपातकालीन प्रबंधन और उद्यमिता के गुर सिखाए जाएंगे, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!