श्रीनगर बेस अस्पताल एनएबीएच निरीक्षण में अव्वल

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के अंतर्गत संचालित हेमवती नंदन बहुगुणा बेस चिकित्सालय ने एनएबीएच निरीक्षण में करीब 80 प्रतिशत मानकों को पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुंबई और दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम ने तीन दिन तक 170 गुणवत्ता मानकों पर अस्पताल का मूल्यांकन किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया गया, जबकि शेष कमियों को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. गौरी बिष्ट के नेतृत्व में पिछले नौ महीनों से चल रही तैयारियों का यह परिणाम माना जा रहा है। टीम ने डॉक्टरों, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि छ।ठभ् मान्यता मिलने पर अस्पताल की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुविधाएं और बेहतर होंगी।
