डुण्डा में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर


उत्तरकाशी। विकासखंड डुण्डा में स्वास्थ्य विभाग ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इसमें एएनएम, आशा कार्यकर्त्रियों व गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लाभों की जानकारी दी गई। 7 माह से अधिक गर्भवती महिलाओं का बर्थ प्लान अनिवार्य बनाने के निर्देश दिए गए। जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, टीबी स्क्रीनिंग और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर भी जागरूक किया गया। बैठक का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!