दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर


उत्तरकाशी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत ने चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के बाद उन्होंने विभिन्न गांवों में वीएचएनडी कार्यक्रमों में भाग लेकर जनजागरूकता बढ़ाई। वहीं स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से छात्रों को एचपीवी वैक्सीनेशन और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!