चारधाम यात्रा मार्ग पर ‘पिंक कियोस्क’ से मिलेंगे स्थानीय उत्पाद


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा मार्ग पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हीना पार्किंग में 9 पोर्टेबल ‘पिंक कियोस्क’ का उद्घाटन किया। इन कियोस्क के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय उत्पाद जैसे पहाड़ी नमक, अचार, बुरांश जूस, माल्टा जूस, जैम और हस्तशिल्प वस्तुएं बेच सकेंगी। जिलाधिकारी ने यात्रियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। यात्रियों ने पहल की सराहना की। यह कदम महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी मजबूती देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!