केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, डीएम-एसपी ने सुरक्षाबलों को किया ब्रीफ

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम में यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कपाट खुलने से पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ सहित सुरक्षाबलों की संयुक्त ब्रीफिंग कर समन्वय और सतर्कता पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने हेलीपैड, होटल, टेंट और बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाएं, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सभी विभागों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
