आरक्षण बिल पर भाजपा पर लगाया गुमराह करने का आरोप

लक्सर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को अब तक लागू न करना सरकार की रणनीति है। बालेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए कर रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र किया। पूर्व विधायक रामजस सिंह और महिला नेत्री रेणु नौटियाल ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है।
