नरेंद्र संगीत कार्यशाला में बिखरी मनमोहक छटा


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित नरेंद्र संगीत कार्यशाला के पांचवें दिन लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखरी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दीपक डोभाल ने नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रमुख स्तंभ बताया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने नेगी जी के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनमें टिहरी की स्मृतियों और पहाड़ी जीवन की झलक देखने को मिली। दृष्टिबाधित कलाकार सौरभ थपलियाल की प्रस्तुति ने विशेष सराहना बटोरी। अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और आयोजन को सफल बताते हुए लोक संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!