नीलकंठ पैदल मार्ग व देवप्रयाग संगम का किया संयुक्त निरीक्षण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम व कांवड़ यात्रा सीजन को देखते हुए पुलिस, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने नीलकंठ पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, संकेतक, प्रकाश व स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया।
साथ ही देवप्रयाग संगम क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात संचालन की समीक्षा की गई। पार्किंग, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।
