ऑपरेशन प्रहार: कीर्तिनगर में हत्यारोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में थाना कीर्तिनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में पूर्व में जेल जा चुके एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
20 अप्रैल 2026 को डायल 112 से सूचना मिली कि डंगवाल गधेरा रोड, चौरास क्षेत्र में एक व्यक्ति नशे में हंगामा कर रहा है और लोगों को धमका रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित बिष्ट उर्फ राहुल निवासी मढ़ी चौरास को शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते पाया। पूछताछ में पता चला कि वह हत्या के मामले में जमानत पर बाहर है और अपने आपराधिक इतिहास का भय दिखाकर लोगों को डराता है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका पर उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!