स्वास्थ्य शिविर का 60 से अधिक लोगों को मिला लाभ

श्रीनगर। सरस्वती शिशु मंदिर चौरास में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। चौरास युवा समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 60 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मण यादव, डॉ. रजनीकांत, डॉ. चंचल एवं डॉ. सुबिन सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं और आवश्यक परामर्श दिया।
