पत्रकार के निधन पर जताया गहरा शोक

श्रीनगर गढ़वाल। बार एसोसिएशन श्रीनगर एवं बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी सहित संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मनोज उनियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अनूप पांथरी ने कहा कि स्वर्गीय उनियाल एक सरल, मिलनसार और निष्पक्ष पत्रकार थे, जिन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को उठाया।
