अतिक्रमण के खिलाफ मेयर खुद उतरीं मैदान में, 20 से अधिक ठेलियां जब्त

श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को व्यापक अभियान चलाया गया। महापौर आरती भंडारी ने स्वयं नगर निगम टीम के साथ मुख्य बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित 20 से अधिक ठेलियों को जब्त किया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले एवं अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई शुरू की गई। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे दुकान के बाहर केवल निर्धारित सीमा तक ही सामान रखें और किसी भी प्रकार का स्थायी अतिक्रमण न करें। नालियों से 2.5 फीट दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। मेयर ने कई स्थानों पर मौके पर ही सफाई करवाई और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्ती जारी रखने की बात कही।
