चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

चमोली। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-07 एवं एनएच-107 का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्यों को अगले दो दिनों में अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सचिव ने मार्गों पर पड़े मलबे को तत्काल हटाने, धूल की समुचित सफाई सुनिश्चित करने तथा एनएच-107 के देविधार एवं रामपुर-खुमेरा खंड को सुरक्षित व सुगम बनाने पर जोर दिया। सोनप्रयाग स्लाइड जोन में सुरक्षा हेतु जाली लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त ब्यांग, कोर्खी एवं सितापुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए तकनीकी प्रस्ताव तैयार करने तथा सितापुर के पास पीडब्ल्यूडी मार्ग को 2 दिनों में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में विभिन्न अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।
