सीवरेज कार्यों में तेजी, खोदी गई सड़कों का युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण जारी


हरिद्वार। सीवरेज निर्माण के लिए खोदी गई सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन-रात किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई, गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा कार्यों में तेजी लाई गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी खोदी गई सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि स्थानीय जनता, व्यापारियों एवं यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। विगत एक दिन में पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कुल 1103 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इनमें आरटीओ चौक से दूधाधारी चौक, इंडस्ट्रियल एरिया, पीपल वाली गली, अमृत गंगा अपार्टमेंट सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिटुमिनस एवं सीसी रोड कार्य शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत सभी कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं और खोदी गई सड़कों को शीघ्र पूर्ण कर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!