पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू के तहत फौ०वा०सं० 5135/23 धारा 279/427 भादवि में अभियुक्त दिनेश सिंह तथा वा०सं० 6074/23 धारा 138 एनआई एक्ट में अभियुक्त अरुण चालर्स को गिरफ्तार किया। दोनों वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
