पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्गों पर की नशे के विरुद्ध कार्रवाई

टिहरी। राज्यव्यापी अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल में लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चारधाम यात्रा मार्गों पर सार्वजनिक स्थानों में नशा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। चौकी भद्रकाली, थाना मुनि की रेती क्षेत्र में 05 व्यक्तियों तथा थाना केम्पटी क्षेत्र में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालान किया गया। मौके पर ही जुर्माना वसूल कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही संपन्न की गई।
