कैबिनेट मंत्री ने किया चारधाम यात्रा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश


चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रविवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कमेड़ा से श्री बद्रीनाथ धाम तक बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते हुए यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने हेतु सभी कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कमेड़ा, नंदप्रयाग, पागलनाला, भनेरपानी एवं टंगड़ी के लैंडस्लाइड जोन में एनएचआईडीसीएल द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और उन्हें युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक मशीनरी व मैनपावर तैनात कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। इसके साथ ही बीआरओ एवं पीआईयू (पीडब्ल्यूडी) को क्षतिग्रस्त मार्गों के त्वरित सुधारीकरण तथा बद्रीनाथ मास्टर प्लान से जुड़े कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वाेपरि है और किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!