टिहरी में सघन प्रवर्तन अभियान चलाकर काटे 35 चालान


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर एआरटीओ सत्येंद्र राज (प्रवर्तन) एवं इंटरसेप्टर प्रभारी नवीन तिवारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग टिहरी द्वारा चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन हेतु यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान एनएच-34 एवं एसएच-15 पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत यातायात नियमों के उल्लंघन पर 35 चालान किए गए। अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक अनंत राम सहित रोहन, विपिन, मोनिका एवं परिवहन आरक्षी टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!