थुम्बी हेलीपैड जामू का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने थुम्बी हेलीपैड जामू (फाटा) का निरीक्षण किया। टीम में तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कम्बोज, राजस्व निरीक्षक गुप्तकाशी, राजस्व उपनिरीक्षक फाटा और चौकी प्रभारी फाटा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान हेलीपैड परिसर की स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा, आगंतुकों की आवाजाही, टिकट काउंटर तथा आपातकालीन रैन शेल्टर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीम ने हेली सेवा प्रतिनिधियों को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण एवं निगरानी जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!