राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस पर कार्यशाला आयोजित

पौड़ी। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस के अवसर पर कोषागार पौड़ी में एनपीएस से संबंधित विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिफ्टवार प्रतिभाग किया। मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह, सहायक कोषाधिकारी अवधेश चंद्र और एनपीएस विशेषज्ञ अमन रौथाण ने कार्मिकों को एनपीएस की प्रक्रियाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में च्त्।छ पंजीकरण, विवरण संशोधन, नामांकन अपडेट, अंशदान, मिसिंग क्रेडिट तथा सेवानिवृत्ति, निकासी, मृत्यु एवं दिव्यांगता की स्थिति में मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
