राम नाम ही है मुक्ति का मार्ग : अब्दुल मतीन सिद्दीकी

राम नाम लेखन जाप ने देश की एकता और अखंडता को एक सूत्र में पिरोया : डॉ. सत्यनारायण सचान

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने विश्व में राम नाम लेखन सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के आश्रम पहुंचकर संस्था की गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा दोनों वरिष्ठ नेताओं का पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि राम नाम केवल एक शब्द नहीं, बल्कि आस्था, शांति, सद्भाव और मानवता का प्रतीक है। राम नाम ही मुक्ति का मार्ग है। राम नाम का स्मरण मनुष्य को आत्मिक शांति प्रदान करता है और उसे सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा राम नाम लेखन और जाप के माध्यम से किया जा रहा कार्य सराहनीय है। ऐसी आध्यात्मिक संस्थाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संदेश देती हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि राम नाम लेखन जाप ने देश की एकता और अखंडता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। राम नाम किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, त्याग, मर्यादा और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा वर्षों से की जा रही आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियां समाज को जोड़ने का काम कर रही हैं। आज आवश्यकता है कि हम आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करें।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्री राम नाम विश्व बैंक समिति का उद्देश्य राम नाम लेखन, जाप और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार, शांति एवं मानवता का संदेश पहुंचाना है। संस्था का प्रयास है कि राम नाम की महिमा जन-जन तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इस आध्यात्मिक अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि संस्था सभी वर्गों के लोगों का सम्मान करती है और सामाजिक एकता को सर्वोपरि मानती है।


कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक विचारों के साथ सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता पर भी चर्चा हुई। उपस्थित अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इस अभियान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, दक्ष पंवार, कुलदीप राय, मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, राजकुमार, शरद चंद्राकर, मिलन पंड्या, डॉ. राजेंद्र पाराशर, लव दत्ता, श्रवण शंखधर, रवि कुमार, साहिल शर्मा, सुमित शर्मा, संजय सहगल, देवेश कुमार, संदीप गुप्ता, राजन देव, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, उत्तम मिश्रा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!