आज से चलेगा स्वगणना अभियान

हल्द्वानी। जनपद में आज से 30 नवंबर तक 15 दिवसीय स्वगणना अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नागरिक पोर्टल पर ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। स्वगणना में 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने अभियान की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने बताया कि जनपद में न्यूनतम 15 हजार लोगों की स्वगणना का लक्ष्य रखा गया है। नागरिकों से फॉर्म भरने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध प्रश्नावली पढ़कर आवश्यक जानकारी तैयार रखने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!