अधिकारियों को दिया स्व-गणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग। जनगणना के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों और शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन पंजीकरण और परिवार का विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।
सीडीओ और अपर जिलाधिकारी ने जनगणना प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर तीनों विकासखंडों के लिए रवाना किया। वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करेगा। प्रशिक्षण में बताया गया कि नागरिक पोर्टल पर परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर ‘पी’ अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की स्व-गणना आईडी मोबाइल पर एसएमएस से प्राप्त होगी। मास्टर ट्रेनर योगेश रैवानी और संदीप कुमार ने प्रतिभागियों को प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!