सीएमओ ने किया पीएचसी औचक निरीक्षण, सफाई कर्मी से मांगा स्पष्टीकरण


रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वाड़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, पेयजल व्यवस्था और आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने और सफाई कर्मी के अनुपस्थित पाए जाने पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल नाथ को उपकरण निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित रखने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में पेयजल संयोजन टूटा मिला, जिस पर जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द मरम्मत के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने बताया कि पुराने आवासीय भवनों का मरम्मतीकरण जिला योजना मद से कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!