क्षमता निर्माण कार्यशाला में विद्यार्थियों को दिए व्यक्तित्व विकास के टिप्स


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र (क्।ब्म्) की ओर से विद्यार्थियों के क्षमता निर्माण, व्यक्तित्व विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा पुस्तकालय और उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने संचार कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, न्यूरो प्रोग्रामिंग, नेतृत्व, टीमवर्क, समय प्रबंधन, छात्रवृत्तियों और न्च्ैब् की तैयारी से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबरिया ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। पैनल चर्चा में विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया। बिरला परिसर निदेशक प्रो. हरिभजन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!