नशामुक्ति को लेकर निकाली जागरूकता रैली, छात्रों ने लिया संकल्प


रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड ऊखीमठ में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी लेने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे माह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!