साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने नरेंद्रनगर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लंबित शिकायतों और विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने पर जोर दिया गया।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को थाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ब्लज्तंपद पोर्टल पर पंजीकरण कर वित्तीय साइबर धोखाधड़ी और साइबर अपराध से संबंधित प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही चिन्हित साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और समन्वय पोर्टल पर उनकी शत-प्रतिशत प्रोफाइलिंग सुनिश्चित करने को कहा। साइबर शाखा एवं सीआईयू को अपराधियों के नेटवर्क की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने तकनीकी दक्षता, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को साइबर अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!