महिला कांस्टेबल जसवंती राणा को दी भावभीनी विदाई


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कार्यालय टिहरी में महिला कांस्टेबल जसवंती राणा के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस परिवार ने उनकी 24 वर्ष की समर्पित एवं अनुशासित सेवा के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। जसवंती राणा वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुई थीं। उन्होंने सेवाकाल के दौरान निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता से दायित्वों का निर्वहन किया। पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने वर्ष 2026 में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली। समारोह में अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र और शॉल भेंट किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!