पवनपुत्र कॉलोनी में खुला ‘शिशु पालना घर’


हरिद्वार। रावली महदूद के वार्ड नंबर 14 स्थित पवनपुत्र कॉलोनी में कामकाजी माता-पिता के छोटे बच्चों की सुरक्षित देखभाल के लिए ‘शिशु पालना घर’ की शुरुआत की गई। ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने केंद्र का लोकार्पण किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा संचालित इस केंद्र को स्थानीय लोगों ने उपयोगी सामाजिक पहल बताया।
केंद्र में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक आहार, नियमित देखभाल और स्नेहपूर्ण माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक विकास पर विशेष ध्यान देते हुए उनके वजन और ऊंचाई की नियमित निगरानी की जाएगी। आयु के अनुरूप खेल और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा। संस्था द्वारा केंद्र की दैनिक व्यवस्थाओं और बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। इसका उद्देश्य ऐसे कामकाजी माता-पिता को सुविधा देना है, जिन्हें रोजगार के दौरान अपने छोटे बच्चों की सुरक्षित देखभाल के लिए उपयुक्त स्थान की आवश्यकता होती है। संस्था की योजना क्षेत्र में करीब 20 शिशु पालना घर स्थापित करने की है। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, फाउंडेशन के प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!