राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


हरिद्वार। राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। दूसरे दिन 4×100 मीटर रिले, कबड्डी, पिट्टू और भाला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
अंडर-19 बालिका 4×100 मीटर रिले में झबरेड़ा प्रथम, खानपुर द्वितीय और लक्सर तृतीय रहा। बालक वर्ग में भगवानपुर ने पहला, मंगलौर ने दूसरा और झबरेड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक कबड्डी में मंगलौर प्रथम, खानपुर द्वितीय और भगवानपुर तृतीय रहा, जबकि बालिका वर्ग में लक्सर प्रथम, खानपुर द्वितीय और मंगलौर तृतीय स्थान पर रहा। पिट्टू के बालिका वर्ग में लक्सर प्रथम, खानपुर द्वितीय और मंगलौर तृतीय रहे। बालक वर्ग में खानपुर प्रथम, लक्सर द्वितीय और झबरेड़ा तृतीय स्थान पर रहा। भाला फेंक बालिका वर्ग में खानपुर की जानवी प्रथम, मंगलौर की आस्था द्वितीय और भगवानपुर की परी सैनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में भगवानपुर के कार्तिक प्रथम, खानपुर के मोहित द्वितीय और मंगलौर के अपित तृतीय रहे। प्रतियोगिता में युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक और निर्णायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!