सीवरेज से क्षतिग्रस्त सड़कें एक सप्ताह में हों दुरुस्त, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगे मार्ग


हरिद्वार। भूपतवाला एवं सप्तसरोवर क्षेत्र में सीवरेज कार्य के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की धीमी मरम्मत पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नाराजगी जताई। बुधवार को स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को कड़ी फटकार लगाते हुए सड़क मरम्मत कार्य एक सप्ताह के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों की बदहाली से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, वाहन चालकों और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सभी सड़कों की मरम्मत कराने तथा क्षतिग्रस्त सीवर चौंबर तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों को 15 अक्टूबर तक अपने क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने को कहा गया। जल संस्थान को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को एक सप्ताह में दुरुस्त करने तथा विद्युत विभाग को अव्यवस्थित तार, विद्युत बॉक्स और अनधिकृत होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को सफाई और नालों की व्यवस्था सुधारने को कहा गया। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!